सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यायधीश का अनोखा दंड -अमेरिका की सत्य घटना

 जीवन बदल देने वाली घटना अमेरिकी न्यायधीश की अनोखी सजा 

Hindi story


अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया। 

जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा, "क्या तुमने सचमुच चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट"?

लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया- जी हाँ।

जज :- क्यों ?

लड़का :- मुझे ज़रूरत थी।

जज :-  खरीद लेते।

लड़का :- पैसे नहीं थे।

जज:- घर वालों से ले लेते।

लड़का:- घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है, ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी।

जज:- तुम कुछ काम नहीं करते ?

लड़का:- करता था एक कार वाश में। मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया।

जज:- तुम किसी से मदद मांग लेते?

लड़का:- सुबह से घर से निकला था, लगभग पचास लोगों के पास गया, बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया।

जिरह ख़त्म हुई, जज ने फैसला सुनाना शुरू किया, चोरी और विशेषतौर से ब्रैड की चोरी बहुत ही शर्मनाक अपराध है और इस अपराध के हम सब ज़िम्मेदार हैं।

"अदालत में मौजूद हर शख़्स.. मुझ सहित सभी अपराधी हैं, इसलिए यहाँ मौजूद प्रत्येक व्यक्ति पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है। दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यहां से बाहर नहीं जा सकेगा।"

ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया:- इसके अलावा मैं स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से इंसानियत न रख कर उसे पुलिस के हवाले किया।

अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं किया तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म देगी।

जुर्माने की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट उस लड़के से माफी चाहती है।

फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे, उस लड़के की भी हिचकियां बंध गईं। वह लड़का बार बार जज को देख रहा था जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गये।

क्या हमारा समाज, सिस्टम और अदालत इस तरह के निर्णय के लिए तैयार हैं?

चाणक्य ने कहा था कि "यदि कोई भूखा व्यक्ति रोटी चोरी करता पकड़ा जाए तो उस देश के लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोजन के 4 प्रकार ......

भोजन के प्रकार ..... #भीष्म पितामह ने अर्जुन को 4 प्रकार से भोजन न करने के लिए बताया था ...!  1 ;- पहला भोजन .... जिस भोजन की थाली को कोई लांघ कर गया हो वह भोजन की थाली नाले में पड़े कीचड़ के समान होती है ...! 2 :-दूसरा भोजन .... जिस भोजन की थाली में ठोकर लग गई,पाव लग गया वह भोजन की थाली भिष्टा के समान होता है ....! 3 :- तीसरे प्रकार का भोजन .... जिस भोजन की थाली में बाल पड़ा हो, केश पड़ा हो वह दरिद्रता के समान होता है ....! 4 :-चौथे नंबर का भोजन .... अगर पति और पत्नी एक ही थाली में भोजन कर रहे हो तो वह मदिरा के तुल्य होता है ..... और सुनो अर्जुन अगर पत्नी,पति के भोजन करने के बाद थाली में भोजन करती है उसी थाली में भोजन करती है या पति का बचा हुआ खाती है तो उसे चारों धाम के पुण्य का फल प्राप्त होता है ...! चारों धाम के प्रसाद के तुल्य वह भोजन हो जाता है ....! और सुनो अर्जुन ..... बेटी अगर कुमारी हो और अपने पिता के साथ भोजन करती है एक ही थाली में तो उस पिता की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती .... क्योंकि बेटी पिता की अकाल मृत्यु को हर लेती है ! इसीलिए बेटी जब तक कुमारी रहे तो अपने पिता के स...

अपनी रोटी बदलें ! गैहुँ, बाजरा, मक्का रोटी खाने के फायदे और नुकसान

 अपनी  रोटी बदलें ! बाजरा मक्का गैहुँ की रोटी खाने के फायदे और नुकसान रोटी बनाने, खाने का सही तरीका, रोटी के फायदे, रोटी के नुकसान  स्वाद के साथ ही अब सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ रही है .शहरी समाज अब  गेहुँ के आटा के साथ जौ,चना ,मक्का और बाजरा के आटें पर भी जोर देने लगा है .पर आटा बनाने और बेचने वाली कंपनियां इसमें जो घालमेल कर रही हैं उसे जरुर समझना चाहिए .बाजार का पैकेट वाला मल्टीग्रेन आटा आपको वह सब भी खिला दे रहा है जिसकी आपको कोई जरुरत नहीं है .दूसरे इसमें गेंहू का आटा और दूसरे आटा का अनुपात क्या हो यह भी ध्यान नहीं रखा जाता .गेंहू के आटा में दूसरे अन्न का आटा चौथाई हिस्से से ज्यादा न मिलाएं .दूसरे सोयाबीन जैसे हाई प्रोटीन से बचे इसका आटा सभी को रास आ जाए यह जरुरी नहीं .यूपी बिहार में लोग जौ और चने का आटा इस्तेमाल करते रहें है .पर पंजाब से जबसे सरसों का साग और मक्के की रोटी का प्रचलन बढ़ा है मक्का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है .पंजाब के किसानो के लिए यह ठीक है पर अपने तरफ चावल का इस्तेमाल ज्यादा होता है जिससे का  मक्का इस्तेमाल शुगर वालों के लिए ठीक नहीं .इस ज...

एक Red Light Area मे क्या खूब बात लिखी red light area exposed

 एक रेड लाईट एरिया मे क्या खूब बात लिखी पाई गई red light area exposed  "यहाँ सिर्फ जिस्म बिकता है, ईमान खरीदना हो" तो अगले चौक पर *पुलिस स्टेशन" हैं  . आप चाहते हैं, कि आपकी तानाशाही चले  औरकोई आपका विरोध न करे  तो आप भारत में *न्यायाधीश* बन जाइये ! . आप चाहते हैं, कि आप एक से बढ़कर एक झूठ बोलें अदालत में, लेकिन कोई आपको सजा न दे, तो आप *वकील* बन जाइये ! . कोई महिला चाहती हो कि वो खूब देह व्यापार करे लेकिन कोई उनको वेश्या न बोले, तो बॉलीवुड में *हिरोइन* बन जाये ! . आप चाहते हैं, कि आप खूब लूट मार करें, लेकिन कोई आपको डाकू न बोले, तो आप भारत में *राजनेता* बन जाइये ! . आप चाहते हैं, कि आप दुनिया के हर सुख मांस,मदिरा,स्त्री इत्यादि का आनंद लें,  लेकिन कोई आपको भोगी न कहे, तो किसी भी धर्म के *धर्मगुरु* बन जाओ ! . आप चाहते हैं, कि आप किसी को भी बदनाम कर दें, लेकिन आप पर कोई मुकदमा न हो, तो मीडिया में *रिपोर्टर* बन जाइये ! . यकीन मानिये कोई आप का बाल भी बाँका नहीं कर पाएगा. भारत में, हर *"गंदे"* काम के लिए एक *वैधानिक पद* उपलब्ध है,  इसीलिए *मेरा भारत महान*...